• English (अंग्रेजी)
  • हिन्दी
  
NyaayaNyaayaNyaayaNyaaya
  • श्रेणियाँ
    • भेदभाव
      • लिंग पहचान और यौन अभिविन्यास (सेक्शुअल ओरिएंटेशन) के चलते हिंसा की संभावनाएं
      • LGBTQ+ व्यक्तियों के लिए हेल्थकेयर
      • एलजीबीटी व्यक्तियों के लिए पहचान प्रमाण पत्र
    • स्वास्थ्य और पर्यावरण
      • कोविड 19 / कोरोना वायरस
      • धूम्रपान
    • धन और संपत्ति
      • वसीयत
      • किराया
    • परिवार
      • माता-पिता और बुजुर्गों की देखभाल
    • पुलिस और न्यायालय
      • गिरफ्तारी
      • प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआइआर)
      • जमानत
    • विवाह और तलाक
      • अंतर-धार्मिक विवाह
      • हिंदू विवाह
    • सरकार और राजनीति
      • पहचान प्रमाण
      • चुनाव से 48 घंटे पहले
      • राज – द्रोह
      • सूचना का अधिकार
    • हिंसा और दुर्व्यवहार
      • घरेलु हिंसा
      • ऑनलाइन दुरुपयोग
      • बच्चों का यौन शोषण
      • रैगिंग
    • काम और रोजगार
      • कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न
      • बाल श्रम
      • रोजगार अनुबंध
      • व्यावसायिक नैतिकता
  • संसाधन
    • गाइड
    • वीडियो
  • आस्क न्याया

फार्मासिस्टों द्वारा दुराचार

    Home काम और रोजगार फार्मासिस्टों द्वारा दुराचार
    NextPrevious

    फार्मासिस्टों द्वारा दुराचार

    By mayank | काम और रोजगार, व्यावसायिक नैतिकता | 0 comment | 1 अप्रैल, 2021 | 0

    This post is also available in: English (अंग्रेजी)

    एक पंजीकृत फार्मासिस्ट के कार्य, जो दुराचार की श्रेणी में आएंगे और जिन कार्यों के खिलाफ शिकायत की जा सकती है, उनमें शामिल हैं:

    कानून का उल्लंघन

    • फार्मासिस्ट अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन (एक फार्मासिस्ट के कर्तव्यों से जुड़े उल्लंघन शामिल हैं, जिन्हें यहां देखा जा सकता है)।
    • यदि फार्मेसी में काम करने वाला पंजीकृत फार्मासिस्ट किसी अन्य फार्मेसी / फार्मेसी कॉलेज / संस्थान / उद्योग / किसी अन्य संगठन में शिक्षण संकाय या अन्य के रूप में काम करता हुआ पाया जाता है, तो यह दुराचार के तहत आता है।

    दवाओं का प्रबंधन

    • ऐसी दवाओं का वितरण करना, जिसके लिए पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी प्रिसक्रिप्शन की आवश्यकता होती है।
    • पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी की स्वीकृति / सहमति के बिना, खुद प्रिसक्रिप्शन बनाना।

    पंजीकरण प्रमाण पत्र और संबंधित जानकारी

    • फार्मेसी के मालिक को फार्मेसी में भाग लिए बिना अपने फार्मासिस्ट पंजीकरण प्रमाण पत्र का उपयोग करने की अनुमति देना।
    • एक से अधिक फार्मेसी में उनके फार्मासिस्ट पंजीकरण प्रमाण पत्र देना।
    • पांच वर्षों तक मरीजों के पर्चे / वितरण रिकॉर्ड को न बनाए रखना, और 72 घंटे के भीतर रोगी या एक अधिकृत प्रतिनिधि अनुरोध करने पर इन रिकॉर्ड को प्रदान करने से इनकार कर देना।
    • फार्मेसी में राज्य फार्मेसी काउंसिल द्वारा दिए गए पंजीकरण प्रमाण पत्र को प्रदर्शित नहीं करना।

    अनुचित आचरण या अपराध

    • रोगी के साथ व्यभिचार या अनुचित आचरण करना, या किसी पेशेवर स्थिति का दुरुपयोग करके रोगी के साथ अनुचित संबंध बनाना।
    • नैतिक अपराध या आपराधिक कृत्यों से जुड़े अपराधों के लिए अदालत द्वारा दी जाने वाली सजा।
    • रोगियों की प्राप्ति के लिए एजेंटों का उपयोग करना।

    सूचना की गोपनीयता न बनाए रखना और उन्हें उजागर करना

    • रोगों और उपचारों के बारे में वैसे लेखों को छापना और साक्षात्कार देना, जिसका प्रभाव विज्ञापन के तौर पर या पेशे की बढ़ोतरी के लिये किया जा सकता हो। हालांकि एक फार्मासिस्ट अपने नाम के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छ रहन सहन के मामलों में प्रेस में लिखने के लिये स्वतंत्र हैं। वे अपने नाम के तहत सार्वजनिक व्याख्यान दे सकते हैं, वार्ता कर सकते हैं, और इनकी घोषणा प्रेस में भी कर सकते हैं।
    • अपने पेशे के अभ्यास के दौरान मालूम हुए मरीज के रहस्यों का खुलासा करना। हालांकि, प्रकटीकरण की अनुमति निम्नलिखित मामलों की जा सकती है:
      • अदालत में, पीठासीन न्यायिक अधिकारी के आदेश के तहत;
      • उन परिस्थितियों में, जहां एक विशिष्ट व्यक्ति और / या समुदाय के लिए किसी गंभीर और ज्ञात जोखिम की संभावना हो; तथा
      • उल्लेखनीय रोगों के मामले में।
    • केवल धार्मिक आधार पर एक पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी के पर्चे पर लिखी दवाओं को देने से इनकार करना।
    • किसी भी मेडिकल या अन्य पत्रिका में मरीजों की अनुमति के बिना उनकी तस्वीरें या मामले की रिपोर्ट प्रकाशित करना, जिससे मरीज़ की पहचान की जा सकती हो। हालांकि, अगर पहचान का खुलासा नहीं होता है, तो सहमति की आवश्यकता नहीं है।

    इसके अलावा, यदि कोई पंजीकृत फार्मासिस्ट फार्मेसी चला रहा है और अन्य फार्मासिस्टों की मदद के लिए काम कर रहा है, तो अंतिम जिम्मेदारी पंजीकृत फार्मासिस्ट की होती है।

    यह सभी प्रकार के पेशेवर दुराचारों की एक संपूर्ण सूची नहीं है। हालांकि, ऊपर वर्णित परिस्थितियों को पेशेवर दुराचारों के रूप में माना जा सकता है, और जिम्मेदार फार्मेसी काउंसिल उस पर कार्रवाई कर सकती है। इसके अलावा, इसका मतलब यह होगा कि यहां वर्णित फार्मासिस्ट के किसी भी निर्धारित नैतिक मानकों के उल्लंघन के आधार पर उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

    0
    No tags.

    Related Post

    • बाल यौन उत्पीड़न के विभिन्न प्रकार

      By Adrija Jayanthy | 0 comment

      This post is also available in: English (अंग्रेजी) कानून ने बाल यौन उत्पीड़न के अपराध को दो मानदंडों के आधार पर विभिन्न प्रकार बनाए हैं: 1. विभिन्न प्रकार की कार्रवाई और तरीकों पर, जिसके द्वाराRead more

      9

    • मीडिया द्वारा रिपोर्टिंग

      By Adrija Jayanthy | 0 comment

      This post is also available in: English (अंग्रेजी) मीडिया संगठन जो बाल यौन उत्पीड़न मामलों पर रिपोर्ट करते हैं, उनका यह कानूनी कर्तव्य है कि वे जो जानकारी साझा करते हैं वह सही है औरRead more

      9

    • चिकित्सीय देखभाल

      By Adrija Jayanthy | 0 comment

      This post is also available in: English (अंग्रेजी) आपात स्थिति जब एक पुलिस अधिकारी या विशेष किशोर पुलिस इकाई को यह जानकारी मिलती है कि किसी बच्चे को किसी प्रकार से उत्पीड़ित किया गया हैRead more

      4

    • पीड़ित बच्चे को मुआवजे का प्रावधान

      By Adrija Jayanthy | 0 comment

      This post is also available in: English (अंग्रेजी) अगर अभियुक्त यौन उत्पीड़न का दोषी पाया जाता है तो पीड़ित बच्चे को मानसिक आघात से गुजरने के चलते, मुआवजा मिल सकता है। ‘विशेष अदालत’ बच्चे कोRead more

      0

    • बच्चे की गवाही का विशेषज्ञों द्वारा रिकॉर्ड करना

      By Adrija Jayanthy | 0 comment

      This post is also available in: English (अंग्रेजी) सभी साक्षात्कार और जांच के दौरान, उन बच्चों और पक्षों की मदद करने के लिए जो विभिन्न भाषा बोलते हैं, या जिन्हें संचार में कठिनाई होती है,Read more

      1

    • बच्चे के बयान की रिकॉर्डिंग

      By Adrija Jayanthy | 0 comment

      This post is also available in: English (अंग्रेजी) उत्पीड़न के बारे में बच्चे के बयान को रिकॉर्ड करते समय निम्नलिखित कदम उठाये जाना चाहिए: बयान एक महिला पुलिस अधिकारी (जो अपने वर्दी में ना हो)Read more

      0

    • बाल-अनुकूल न्यायालय प्रक्रिया

      By Adrija Jayanthy | 0 comment

      This post is also available in: English (अंग्रेजी) इस तरह की मुद्दे की संवेदनशीलता के कारण बाल यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए ‘विशिष्ट न्यायालय’ (स्पेशल कोर्ट्स) स्थापित किए गए हैं। सामान्य न्यायालयों के विपरीत,Read more

      0

    • वित्तीय सहायता

      By Adrija Jayanthy | 0 comment

      This post is also available in: English (अंग्रेजी) अदालती कार्यवाही के दौरान और मामले पर अंतिम फैसला करने से पहले, अदालत बच्चे को वित्तीय सहायता के साथ उसकी क्षतिपूर्ति कर सकती है। यह पैसा बच्चेRead more

      0

    Leave a Comment

    जवाब रद्द करें

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

    NextPrevious

    हमारा अनुसरण करें

    हमारे बारे में

    न्याया एक नि: शुल्क डिजिटल संसाधन है जो भारत के नागरिकों  को सरल, कार्रवाई योग्य, याद रखने योग्य और आधिकारिक कानूनी जानकारी प्रदान करता है, और दिन-प्रतिदिन की कानूनी समस्याओं को हल करने में उनकी मदद करता है  ताकि वे अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हों और न्याय पाने के लिए सशक्त महसूस करें 

    हमारे समाचार पत्र के सदस्य बनें

    न्याया आपको सरल भाषा में भारतीय कानूनों के बारे में स्पष्ट, कार्रवाई योग्य जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि आप अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें और न्याय की तलाश कर सकें। हमारे साथ जुड़ें रहने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें


    Subscribe to Nyaaya updates on Whatsapp

    न्याया से whatsapp पे जुड़ें

    Terms of Use

    cc logo attribution logo non-commercial logo share alike logo

    Except where otherwise noted, content on this site is licensed under Attribution-NonCommercial-ShareAlike 2.5 India (CC BY-NC-SA 2.5 IN) license. Icons by The Noun Project.

    • About Us
    • How Nyaaya Works
    • Feedback
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    Nyaaya - India's Laws Explained
    • श्रेणियाँ
      • भेदभाव
        • लिंग पहचान और यौन अभिविन्यास (सेक्शुअल ओरिएंटेशन) के चलते हिंसा की संभावनाएं
        • LGBTQ+ व्यक्तियों के लिए हेल्थकेयर
        • एलजीबीटी व्यक्तियों के लिए पहचान प्रमाण पत्र
      • स्वास्थ्य और पर्यावरण
        • कोविड 19 / कोरोना वायरस
        • धूम्रपान
      • धन और संपत्ति
        • वसीयत
        • किराया
      • परिवार
        • माता-पिता और बुजुर्गों की देखभाल
      • पुलिस और न्यायालय
        • गिरफ्तारी
        • प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआइआर)
        • जमानत
      • विवाह और तलाक
        • अंतर-धार्मिक विवाह
        • हिंदू विवाह
      • सरकार और राजनीति
        • पहचान प्रमाण
        • चुनाव से 48 घंटे पहले
        • राज – द्रोह
        • सूचना का अधिकार
      • हिंसा और दुर्व्यवहार
        • घरेलु हिंसा
        • ऑनलाइन दुरुपयोग
        • बच्चों का यौन शोषण
        • रैगिंग
      • काम और रोजगार
        • कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न
        • बाल श्रम
        • रोजगार अनुबंध
        • व्यावसायिक नैतिकता
    • संसाधन
      • गाइड
      • वीडियो
    • आस्क न्याया
    • English (अंग्रेजी)
    • हिन्दी
    Nyaaya