This post is also available in: English (अंग्रेजी)
COVID-19 महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन ने अपने साथ एक और संकट पैदा कर दिया है-महिलाओं के खिलाफ
घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों का। ऐसी पीड़िताएं अब उनके साथ दुर्व्यवहार करने वालों के साथ घर पर बंद रहने के लिए अभिशप्त रहीं हैं। लॉकडाउन प्रतिबंधों के चलते वे अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की ओर नहीं जा सकतीं थीं।
नतीजतन, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने एक वाॅट्सएप्प नंबर 0721-7735372 लॉन्च किया, जहां कोई भी घरेलू हिंसा की की रिपोर्ट कर सकती है और ज़रूरी मदद तक पहुंच सकती है।
इसके अलावा, अन्य मौजूदा हेल्पलाइन नंबर जैसे कि महिला हेल्पलाइन (अखिल भारतीय) आपदा में महिलाएं -1091; महिला हेल्पलाइन घरेलू दुर्व्यवहार -181; पुलिस -100; संकटग्रस्त महिलाओं को तत्काल बचाव और सहायता प्रदान करने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली -112 भी काम कर रहे हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान ने मिलकर घरेलू हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 080-4611007 के माध्यम से मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान की है।
Please login or Register to submit your answer