पहचान प्रमाण प्राप्त करना (आईडी प्रूफ)

आखिरी अपडेट Jul 13, 2022

भारत में, अपने पहचान का प्रमाण प्राप्त करना सबसे महत्वपूर्ण काम है, क्योंकि पहचान प्रमाण पत्र में आपका व्यक्तिगत विवरण रहता है, जो प्राधिकारियों के लिए आपकी पहचान को निर्धारित करने, और सत्यापित करने के लिए उपयोगी होता है। पहचान प्रमाण पत्र (आईडी प्रूफ) का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है जिनमें शामिल हैं:

  1. सरकारी सुविधाएं (हितलाभ): पहचान प्रमाण पत्र, जैसे कि राशन कार्ड, आपको सरकारी हितलाभों के लिए आवेदन करने और प्राप्त करने में सक्षम बनाते हैं, जैसे कि रियायती मूल्य पर खाद्य पदार्थ, आदि।
  2. आयु और पते/निवास का प्रमाण: विभिन्न पहचान प्रमाण पत्र (आईडी प्रूफ) पते और आयु के प्रमाण के रूप में काम करते हैं, जो दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के लिए आवश्यक हैं। उदाहरण के लिए, पैन कार्ड का उपयोग, बैंक में खाता खोलने के लिए किया जा सकता है।
  3. फोटो पहचान प्रमाण: विभिन्न पहचान प्रमाण पत्र (आईडी प्रूफ) फोटो पहचान के प्रमाण के रूप में काम करते हैं। उदाहरण के लिए, जब आप किसी हवाई अड्डे में प्रवेश करते हैं, तो आपको एक फोटो पहचान पत्र देने की आवश्यकता होती है, जैसे कि आपका ड्राइविंग लाइसेंस, जो आपके चेहरे को पहचान करने में मदद करता है।
  4. सरकारी सेवाओं का उपयोग करने में: पहचान प्रमाण पत्र (आईडी प्रूफ) आपको कई सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करते हैं, जैसे कि कार चलाना, मोटरसाइकिल चलाना आदि। उदाहरण के लिए, पासपोर्ट आपको विदेश यात्रा करने के लिये सक्षम बनाता है।
  5. आपको पहचान का कम से कम एक प्रमाण प्राप्त करने का प्रयास जरूर करना चाहिए, इससे अन्य पहचान प्रमाण पत्र (आईडी प्रूफ) प्राप्त करने की प्रक्रिया सहज हो जाती है। कृपया ध्यान दें, कि भारत में नागरिकता का कोई प्रमाण नहीं है। आपके अपने पहचान प्रमाण पत्र (आईडी प्रूफ) और संबंधित दस्तावेजों का उपयोग केवल आपकी प्रमाणिकता और आप कौन हैं, को सत्यापित करने के लिए किया जाता है।

पहचान प्रमाण पत्रों (आईडी प्रूफ्स) के प्रकार

भारत सरकार विभिन्न पहचान दस्तावेजों को जारी करती है। सबसे अधिक इस्तेमाल किये जाने वाले पहचान प्रमाण पत्र/दस्तावेज हैं:

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • मतदाता पहचान प्रमाण पत्र (वोटर आईडी)
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • राशन कार्ड
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • मैट्रिक प्रमाणपत्र

पहचान के प्रमाण के रूप में स्वीकार किए जाने वाले दस्तावेजों की पूरी सूची, यहां देखें

अधिक जानकारी के लिए इस सरकारी संसाधन को पढ़ें

Comments

    Ishvar dhondoba mahor

    April 26, 2023

    SSC board certificate I’d proof ke liye chalta hai kya.
    Maharashtra mai SSC board certificate par photo nahi hota hai pir I’d ke liye SSC board certificate vailde proof hai kya

    Shelly Jain

    February 21, 2024

    SSC Certificate valid ID proof chalega ya nahi wo aap jo document ke liye apply kar rahe ho uski upar depend karega. Phirbhi generally sirf ssc certificate se kaam nahi chalta hai. Aapko isi liye aur ek photo identity proof, jaise ki aadhar card, voter ID, pan card, drivers license ki zaroorat padegi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

आयु का प्रमाण

आपके पहचान प्रमाण के विभिन्न सरकारी दस्तावेज़ों के लिए, आपको अपने आयु के प्रमाण का एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

LGBTQ+ व्यक्तियों के लिए लिंग पहचान का प्रमाण पत्र

लिंग की पहचान एक व्यक्ति की आत्म-पहचान को पुरूष, महिला, तीसरा लिंग (ट्रांसजेंडर) या अन्य निर्धारित किए गए वर्ग के रूप में संदर्भित करता है, जैसे इंटरसेक्स यानि मध्यलिंगी।

आधार कार्ड

आप आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते है, जिसे ई-आधार कहा जाता है, जो पासवर्ड-सुरक्षित एक वैध और सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज़ है।

एलजीबीटी व्यक्तियों के लिए राशन कार्ड

राशन कार्ड तब सहायक होते हैं, जब आप सरकार द्वारा स्थापित दुकानों से कम रियायती मूल्य पर आवश्यक चीजें, जैसे चावल, अनाज आदि लेना चाहते हैं।

आवास प्रमाण पत्र

आपकी पहचान प्रमाण के लिये, जारी किये जाने वाले किसी भी सरकारी दस्तावेज़ के लिए, आपको अपना आवास प्रमाण पत्र देना होगा |

एलजीबीटी व्यक्तियों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस

ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) एक आधिकारिक दस्तावेज है, जो सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत प्रत्येक राज्य के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) या क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) द्वारा कार्ड के रूप में जारी किया जाता है।