This post is also available in: English (अंग्रेजी) ಕನ್ನಡ (कन्नड़)
आप एक सेवारत मतदाता हैं यदि आप वर्तमान में इनमें से हैं:
- सशस्त्र बलों, सेना, नौसेना और वायु सेना के सदस्य।
- असम राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, सीमा सशस्त्र बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, जनरल इंजीनियरिंग रिजर्व फोर्स और सीमा सड़क विकास बोर्ड के अंतर्गत के सीमा सड़क संगठन।
- किसी राज्य के सशस्त्र पुलिस बल के सदस्य, जो अपनी सेवा उस राज्य के बाहर दे रहे हैं।
- वे कार्यरत व्यक्ति जो भारत सरकार द्वारा बहाल किये गये है भारत के बाहर काम करने के लिये, जैसे भारत के बाहर के दूतावासों और उच्च आयोगों में काम करने वाले व्यक्ति।
- उपरोक्त में से किसी की भी पत्नी
इनमें से कोई भी, सेवा को छोड़ने या सेवानिवृत्त होने पर, सेवारत मतदाता नहीं माना जाएगा।
0
Leave a Comment