This post is also available in: English (अंग्रेजी)
राज्य चुनावों से आप राज्य विधानमंडल के सदस्यों का चुनाव करते हैं, जो राज्य स्तर पर आपके निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। राज्य विधानमंडल में विधान परिषद (उच्च सदन) हो भी सकता है, या नहीं भी, लेकिन इसमें विधान सभा (निम्न सदन) अवश्य होता है।
किसी भी राज्य के निम्न सदन के प्रत्येक सदस्य को 5 वर्ष के लिए चुना जाता है, और उसके उच्च सदन के प्रत्येक सदस्य को 6 वर्षों के लिए चुना जाता है।
भिन्न राज्यों के विधानमंडल के सदस्यों की संख्या भिन्न होती है, जो उस राज्य की जनसंख्या पर आधारित होती है। उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश के विधानमंडल में सदस्यों की संख्या पुद्दुचेरी की तुलना में अधिक होगी।
0
Leave a Comment