This post is also available in: English (अंग्रेजी)
उत्पीड़न के बारे में बच्चे के बयान को रिकॉर्ड करते समय निम्नलिखित कदम उठाये जाना चाहिए:
- बयान एक महिला पुलिस अधिकारी (जो अपने वर्दी में ना हो) द्वारा दर्ज किया जाना ज्यादा बेहतर है।
- बयान, बच्चे के घर पर या किसी ऐसी जगह पर दर्ज किया जाना चाहिए, जहां बच्चा सहज महसूस करेंं।
- बयान, बच्चे द्वारा बोली जाने वाली भाषा में, और जैसा बच्चे ने बोला है वैसा ही दर्ज किया जाना चाहिए।
- इसे एक विश्वसनीय वयस्क और / या एक विशेषज्ञ, दुभाषिया, अनुवादक या सामाजिक कार्यकर्ता की उपस्थिति में दर्ज किया जाना चाहिए।
- चिकित्सीय जाँच, माता-पिता या भरोसेमंद वयस्क की उपस्थिति में 24 घंटे के अंदर की जानी चाहिए।
- जब बच्चा घटना का विवरण दे रहा हो तो ऐसे समय बारंबार अवकाश लेते रहना चाहिए। बयान दर्ज करते समय, बच्चे से जल्दी करने का प्रयास नहीं कराना चाहिए।
- ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग उपकरण यदि उपलब्ध हो तो उसका उपयोग किया जाना चाहिए।
- पुलिस अधिकारी द्वारा रिकॉर्ड किए गए बयान को, ऊँची आवाज में पढ़ कर, बच्चे को सुनाना चाहिए।
- बच्चे / माता-पिता को, बच्चे के बयान की एक प्रतिलिपि मिलनी चाहिए।
Leave a Comment