अंतर-धार्मिक विवाह के लिए शर्तें

आखिरी अपडेट Jul 12, 2022

शादी के समय आपको निम्नलिखित परिस्थितियों को ध्यान में रखना होगा:

  • दम्पति में से कोई भी व्यक्ति पहले से शादी-शुदा न हो।
  • दम्पति में से कोई भी व्यक्ति:
    • के मन में किसी भी प्रकार की बेरुखी नहीं होनी चाहिए, जिसके परिणामस्वरूप विवाह को वैध सहमति देने में असमर्थता पैदा हो।
    • हालांकि, वैध सहमति देने में सक्षम होने के बावजूद कोई भी व्यक्ति मानसिक विकार से पीड़ित न हो, जिससे वे शादी और बच्चे पैदा करने में अयोग्य साबित हों।
    • किसी भी व्यक्ति को बार-बार पागलपन या मिर्गी के दौरें न पड़ते हों।
  • पुरुष की उम्र कम से कम 21 वर्ष और महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • कोई भी पक्ष प्रतिबंधित संबंध की डिग्री के भीतर न हों।

रीति-रिवाजों से होने वाली शादियां

ऐसे मामलों में जहां कोई जनजाति, समुदाय, समूह, या परिवार से संबंधित व्यक्ति के लिए रीति-रिवाज शामिल हैं, राज्य सरकार उन्हें नियमित करने और विवाह को विधिपूर्वक पूरा करने के नियम बना सकती है। यह उन मामलों में ज़रूरी नहीं है जहां:

  • इस तरह के रिवाज सदस्यों के बीच लंबे समय से लगातार देखे गए हों।
  • रीति-रिवाज़ या नियम सार्वजनिक नीति के खिलाफ न हों।
  • रीति-रिवाज या नियम, जो केवल एक परिवार पर लागू होते हैं और परिवार अभी भी इस प्रथा को जारी रखे हुए है।

ऐसे मामलों में, जहां विवाह को जम्मू और कश्मीर राज्य में विधिपूर्वक पूरा किया गया है। इसके लिए दोनों पक्षों को भारत का नागरिक होना चाहिए और उन क्षेत्रों का निवासी होना चाहिए, जहां तक अधिनियम लागू होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

विवाह रजिस्ट्रार द्वारा विवाह की क्या प्रक्रिया है?

कोई जोड़ा विवाह रजिस्ट्रार द्वारा विवाह करवाना चाहता है, तो एक को उस जिले के रजिस्ट्रार को व्यक्तिगत रूप से नोटिस देना होगा।

अधिनियम के तहत अंतर-धार्मिक विवाह के पंजीकरण की प्रक्रिया

विशेष विवाह के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया इस प्रकार है:

किसी लाइसेंस प्राप्त धार्मिक पादरी द्वारा विवाह की प्रक्रिया क्या है?

यदि दो व्यक्ति एक लाइसेंस प्राप्त धार्मिक पादरी द्वारा विवाह करना चाहते हैं, तो उनमें से एक को विवाह करने का इरादा जताते हुए मंत्री को व्यक्तिगत रूप से एक सूचना देनी होगी।

ईसाई कानून के तहत कौन विवाह कर सकता है?

कानून धर्म में व्यक्ति के आस्था की प्रामाणिकता को देखता है, यह निर्धारित करने के लिए कि वह ईसाई है या नहीं।

ईसाई विवाह कौन करवा सकता है?

किसी फादर द्वारा किया गया कोई विवाह चर्च के उस विशेष संप्रदाय के नियमों, संस्कारों, समारोहों और रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा।

‘विशेष विवाह’ या अंतर-धार्मिक विवाह क्या है

नागरिक विवाह, जिन्हें आमतौर पर ‘विशेष विवाह’ या ‘अंतर-धार्मिक विवाह’ भी कहा जाता है, दम्पति के धर्म पर निर्भर नहीं करते हैं।